दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव : मुंबई हमले के हीरो अब आप का विधायक

nsgनई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व कमांडो और मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों से दो-दो हाथ कर चुके सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराई है। सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली कैंटोमेंट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार करण सिंह तंवर को पराजित किया है। कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार यहां तीसरे स्थान पर रहा।  सुरेंद्र सिंह  नवंबर 2००8 में मुंबई हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों की ओर से किए गए ग्रेनेड विस्फोट में घायल हो गए थे। घायल होने के कारण उनकी श्रवण शक्ति चली गई थी। उसके बाद एक चिकित्सकीय बोर्ड ने सिंह को सेवा के अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें सेवामुक्त कर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button