राष्ट्रीयलखनऊ

दुकानदार और उसके साथी को मारी गोली

crime logoलखनऊ। काकोरी क्षेत्र में शुक्रवार को रंजिश में आढ़ती दुकानदार और उसके एक साथी को गोली मार दी। गोली आढ़ती दुकानदर के दाहिने पैर पर लगी जबकि उसके साथी के कमर के पास छर्रे लगे। वहीं गोली लगने से दोनों घायल हो गये। बाजार में दिनदहाडे़ गोली चलने से हडकंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती कराया, जहां उनके स्वास्थ में सुधार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। काकोरी इंस्पेक्टर मुखराम यादव ने बताया कि दुबग्गा बाजार मं ठाकुरगंज निवासी ज्ञान सिंह की आढ़त की दुकान है। इनके दुकान के पास दोगरिया, दुबग्गा निवासी लालाराम यादव की भी आढ़त की दुकान है। दोनों के बीच दुकान लगाने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसकी जानकारी निकट के चौकी इंचार्ज को भी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों में विवाद हो गया। ज्ञान सिंह का आरोप है कि मण्डी में ही आढ़त लगाने वाले लालराम यादव और उसके चार साथियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसको जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गये। शुक्रवार दोपहर ज्ञान सिंह दुबग्गा पुलिस चौकी के पास विमल साहु की मार्केट में विमल के साथ बैठा था। बताया जाता है कि इसी बीच लालराम यादव अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। लालराम ने ज्ञान सिंह के साथ गाली-गलौज की। ज्ञान सिंह ने जब इस बात का विरोध किया तो लालराम यादव और उसके साथियों ने असलहा निकला लिया और ज्ञान सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से ज्ञान सिंह और दुकानदार विमल साहु के कमर के पास छर्रे लगे। अचानक बीच बाजार के पास फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकले। 

Related Articles

Back to top button