मनोरंजन

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग ‘बुर्ज खलीफा’ पर शाहरुख के बर्थडे पर की गयी स्पेशल लाइटिंग

हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने दो नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख खान भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। यही वजह है दो दुबई में उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया।

दुबई में शाहरुख खान के जन्मदिन को काफी धूमधाम से मनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनका नाम लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नजर आ रहा है। बल्डिंग पर ‘Happy birthday to the King of Bollywood Shah Rukh Khan’ लिखा था।

इस वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा और दुबई के लोगों का धन्यवाद किया। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बना बुर्ज खलीफा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई फैंस ने भी शाहरुख खान ने जन्मदिन की बधाई दी है। शाहरुख ने अपना जन्मदिन मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आलीशान बंगले मन्नत में अपने फैंस के साथ मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया।

शाहरुख खान के जन्मदिन पर शुक्रवार की रात से ही मन्नत के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शाहरुख इन फैंस को अपने घर की चहारदीवारी पर बने प्लेटफॉर्म से दुआ सलाम करके सो गए और फिर शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ बादशाह खान की सालगिरह का असली जश्न। शाहरुख खान के फैंस क्लब पूरी दुनिया में चलते हैं। इन फैंस में से करीब 800 सौभाग्यशाली प्रशंसकों को शनिवार की दोपहर से शाम तक मन्नत के भीतर चले जन्मदिन के जलसे का हिस्सा बनने का मौका मिला।

Related Articles

Back to top button