दुनिया देखेगी दोस्ती की मिसाल, शिंजो अबे को परोसा जाएगा PM मोदी का ‘फेवरेट’ फूड
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/sinze_650x400_51505295407.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/sinze_650x400_51505295407.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस खास डिनर प्रोग्राम में गुजराती थाली को शामिल किया गया है, जिसमें पीएम मोदी की फेवरेट डिश ‘हांडवो’ या वेजिटेबल केक, शिंजो आबे के लिए मेन्यू का हिस्सा हो सकता है।
OMG…अब ये जनरेटर बनाएगा इंसानी नसों में बहने वाले खून से बिजली…
इसके अलावा खिचड़ी कढ़ी भी डिनर मेन्यू का हिस्सा है। शिंजो अबे के लिए जापानी डिश भी डिनर मेन्यू में बनाई जानी है। सूत्र बताते हैं कि शिंजो अबे के लिए अगासिया के शेफ समेत ताज ग्रुप की टीम डिनर तैयार करेगी। पारम्परिक कांसे की थाली में ये डिनर परोसा जाएगा।
इंडो-जापानी फ्यूजन में सुशी-ढोकला या सुशी-खाखड़ी, सुशी- खिचड़ी भी शिंजो अबे को परोसे जाने की खबर है। मीसो सूप, नूडल्स सूप, तेरियाकी फिश, चिकन याकितोकरी, पोर्क कात्सु करी, जेसमिन राइस, स्टिकी राइस, टोफू को जापानी डिशों में जगह दी गई है। इंडो-जापानी फ्यूजन व्यंजनों में सुशी-ढोकला और सुशी-खाखड़ी भी वीवीआईपी प्रतिनिधियों के लिए परोसे जाएंगे।
जिस रेस्त्रां में मोदी और शिंजो अबे की ये डिनर पार्टी होनी है वो बेहद शानदार तो है ही बल्कि शहर का ऐतिसहासिक व्यू भी देता है। जिसमें सिद्दी सईद की मस्जिद का व्यू भी शामिल है।