उत्तर प्रदेशराज्य

देश में अब जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद चलेगा, हमें हिंदू होने का गर्व है : स्वतंत्र देव सिंह

कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमों) बुंदेलखंड परिक्षेत्र सम्मेलन अव्यवस्था की भेंट चढ़ा। भाजयुमो कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गये। शीर्ष नेताओं की तमाम अपील के बाद भी कार्यकर्ता नियंत्रण के बाहर रहे। अराजकता का माहौल दिखा भाजयुमों सम्मेलन में अनुशासित कहीं जाने वाली पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में बेकाबू नजऱ आये। चेहरा दिखाने की होड़ में पार्टी के दिग्गज मंच पर चढ़ गये।

प्रदेश अध्यक्ष का गाड़ी से उतर कर मंच पर जाना मुश्किल ही गया। किसी तरह बमुश्किल धक्के के सहारे जब स्वतंत्र देव मंच पर पहुँचे यो सभी कार्यकर्तायों में मंच पर जाने की होड़ सी लग गयी। है कि सभी कुर्सियां अव्यवस्थित हो गई। बहुत देर की तमाम कोशिशों के बाद बामुश्किल से प्रदेश अध्यक्ष का उदबोधन शुरू हो पाया। अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज़ादी के लिए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया लेकिन महात्मा गांधी का नाम लेना भूल गए। उन्होंने कहा कि,देश में अब जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद चलेगा। वह किदवई नगर में एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को युवा मोर्चा की कानपुर- बुंदेलखंड इकाई द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हर पदाधिकारी को अगले तीन माह में 10-10 कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को शहीदों को स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। यह देश हमें आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित सौंपना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमें सांप्रदायिक कहते हैं तो हम सांप्रदायिक हैं क्योंकि हम राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। राम मंदिर,धारा 370 की बात करते हैं। कश्मीरी शरणार्थियों के दर्द को हम समझते हैं तो हम सांप्रदायिक हैं। इसके साथ ही हमें हिंदू होने का गर्व है, इसलिए हमें सांप्रदायिक कहा जाता है। स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव के रूप में शहीद जवानों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया गया।

सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियां
कार्यक्रम स्थल की क्षमता से कहीं अधिक भीड़ बुलाए जाने पर भी उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो इसे कहीं खुली जगह में किया जाना चाहिए था। कार्यक्रम स्थल में ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस मौके पर उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,दक्षिण जिलाध्यक्ष डा.बीना आर्या, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, विधायक महेश त्रिवेदी,शिववीर सिंह,सौरभ भूषण,अरविंद राज त्रिपाठी,अनिल यादव रहे।

Related Articles

Back to top button