ज्ञान भंडार

धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते लोग, देखने वालों को हैरत में डाल देगा यह सीन

एजेन्सी/  अरनोद उपखंड के निनोर स्थित पद्मावति माता मंदिर में रंगपंचमी पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में सोमवार रात श्रद्धालुओं ने अंगारों पर चलकर माता के दर्शन किए। जबकि दिन को यहां लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले के तहत सुबह गांव में कलशयात्रा निकाली गई। यहां मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।  

यहां माता के दर्शनों के लिए अंगारों पर नंगे पैर चलने को लेकर बच्चों में भी उत्साह रहा। लोग माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों की मानं तो यहां अब तक अंगारों से किसी भी श्रद्धालु के पांव नहीं झुलसे। इसे लेकर लोगों में आस्था है। शाम पांच बजे से ही अंगारों के लिए तैयारियां शुरू हो गई। 

माता के मंदिर के सामने तीन फीट चौड़ी व 6 फीट लम्बाई वाले स्थान में लकडिय़ां, कंडे व घी से धधकाया गया। इससे पहले मंदिर में पद्मावति माता की पूजा-अर्चना की गई। करीब एक घंटे बाद लकडिय़ां जलने पर लाल अंगारे दहकने लगे। मंदिर पुजारी राजेन्द्र शर्मा ने यहां पास ही बावड़ी में स्नान किया। 

इसके बाद वे माता के जयकारे लगाते हुए अंगारों पर चलकर मंदिर में पहुंचे, यहां माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-एक कर श्रद्धालु भी इन अंगारों पर चले। इस दौरान वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा।यहां राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे।

Related Articles

Back to top button