टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

धोनी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामले को खारिज

mahendra-singh-dhoni1-1नई दिल्ली:धोनी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आपराधिक केस को खारिज कर दिया है।

इससे पहले एक मैग्जीन के कवर पेज पर भगवान विष्णु के रूप में दिखाए जाने के केस में जारी गैर जमानती वारंट पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

क्या है मामला
आपको बता दें कि अप्रैल 2013 में एक मैग्‍जीन के कवर पर टीम इंडिया के कप्तान धोनी की फोटो छपी थी, जिसमें उन्हें भगवान विष्णु के तौर में दिखाया गया था। उनके हाथों में कई कंपनियों के प्रोडक्ट थे। उनके हाथ में जूते भी थे। फोटो के नीचे लिखा था ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’। इससे पहले जून, 2014 में भी धोनी के खिलाफ वारंट जारी किया था।

 

Related Articles

Back to top button