राज्य

नवविवाहिता का शव नाले से मिलने पर सनसनी

suicide-shimla-5607ed97c81e6_exlstनाले से नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में लाश मिली हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। पुलिस छानबीन कर रही है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। नगरोटा बगवां की समीपवर्ती चाहड़ी-मुहालकड़ पंचायत में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में लाश मिली हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।

महिला की पहचान मोनू देवी (31) पत्नी स्वरूप चंद निवासी हटवास खास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ दिन पहले ही हटवास में हुई थी। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने 30 सितंबर को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

महिला मोनू का शव पंचायत के टीका नियांडा के एक नाले से बरामद हुआ है। यहां नाले के ऊपर से गुजर रही पानी की पाइप से उसका गला दुपट्टे के साथ संदिग्ध स्थिति में बंधा हुआ था। मोनू के मायके धर्मशाला में हैं और अभी कुछ दिन पहले ही उसकी हटवास में शादी हुई थी। महिला 5-6 दिन से घर से गायब थी। इस संबंध में बाकायदा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

स्थानीय लोगों ने नाले में उसका शव देखकर इसकी स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप चंद को दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी कांगड़ा अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

 

Related Articles

Back to top button