ज्ञान भंडार

नेहरु और शेख अब्दुल्ला की दोस्ता से जम्मू को नुकसान हुआ: निर्मल

nirmal-singh-562f19fd8a6f9_exlstस्तक टाइम्स/एजेंसी- जम्मू : उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर का भारत में विलय पूर्ण रूप से हुआ है। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख नेता रहे शेख अब्दुल्ला ने भी विलय को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग खुशकिस्मत हैं कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के लोग आज भी गुलाम हैं और पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को तवी पुल किनारे महाराज हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर भाजपा की ओर से आयोजित विलय दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर अपने विचार कुछ इस तरीके से प्रकट किए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विलय पर प्रश्न चिन्ह लगाया ही नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर जम्मू कश्मीर का विलय भारत में हुआ और महाराजा हरि सिंह ने सही समय पर विलय किया।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला में समझौते पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस देश भक्त महाराजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर का पूर्ण विलय किया, उसे ही रियासत से बाहर कर दिया गया।

 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि शेख अब्दुल्ला से उनकी दोस्ती से जम्मू कश्मीर और देश को नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि धारा 370 रियासत के लोगों पर थोपी गई। रियासत के टुकड़े हुए। अब देश में राष्ट्रवादी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में काम कर रही है और वह पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर का हिस्सा भी लेकर रहेगी।

पाकिस्तान की किरकिरी विश्व भर में हो रही है। अलगाववादी लोगों को अब अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो रियासत मजबूत होगी। लेह में भी भाजपा ने इतिहास रचा है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

समाज कल्याण मंत्री बाली भगत ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट हिस्सा नहीं कहना चाहिए, बल्कि जम्मू कश्मीर भारत है। महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, विधायक सत शर्मा सीए, विधायक राजेश गुप्ता, एमएलसी अशोक खजूरिया, अजातशत्रु सिंह, रमेश अरोड़ा, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button