जीवनशैली
न केमिकल का डर, न रिएक्शन का…घर में बनाएं अंडर आई क्रीम
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/lavender-essential-oil1-56174c62b6de4_l.jpg)
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से परेशान हैं, तो बाजार से महंगी अंडर आई क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है। घर पर अंडर आई क्रीम बनाई जा सकती है… जानिए इसे बनाने का तरीका…
एक मध्यम आकार के सॉसपैन में कोकोनट तेल, प्रिमरोड, विटामिन ई थोड़ा पानी डालकर गर्म करें। जब सभी अच्छी तरह से मिल जाएं, तब उसमें लैवेंडर ऑयल डालें। मिश्रण को ठंडा होने दें। जब यह गाढ़ा हो जाए, तब किसी जार में रखें। इस क्रीम को रोज रात को सोते समय आंखों के नीचे लगाएं।
चाय की पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पत्ती को रातभर दूध में भिगोकर रखें। अगले दिन अच्छी तरह से मिक्स कर डार्क सर्कल्स पर लगाएं। कुछ दिन में फर्क महसूस होगा।
खीरे के स्लाइस रखने से भी आंखों के काले घेरे कम होते हैं।
बादाम का तेल भी डार्क सर्कल दूर करने में कारगर है। रात को सोते समय आंखों के नीचे इस तेल से मसाज करें।