राज्य

पंजाब चुनाव 2017: वोट खरीद-फरोख्त पर विवाद, कांग्रेस नेता का हाथ काटा

पंजाब विधानसभा चुनाव में तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में अकाली समर्थकों ने दो कांग्रेस नेताअों पर हमला कर दिया। इससे एक का हाथ कट गया। दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पंजाब विधानसभा चुनाव में एक हिंसा की घटना से हड़कंप मच गया। पट्अी विधानसभा हलका के गांव बोपाराय में शिअद समर्थकों ने कांग्रेस नेता पर हमला कर उसका हाथ काट दिया और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि कांग्रेस नेताओं ने वोटरों को पैसे बांटकर लालच देने का विरोध किया तो विवाद हुआ। हमलावरोें में अकाली सरपंच भी शामिल है।बताया जाता है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के प्रत्याशी आदेश प्रताप सिंह कैरों के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर सिंह गिल के समर्थक व गांव के पूर्व सरपंच सहित दो व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस के पूर्व सरपंच का हाथ कट गया, जबकि उसके साथी की अंगुलियां कट गईं। पुलिस ने अकाली सरपंच सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गांव बोपाराय के पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह पहले अकाली दल से संबंधित थे। उन्होंने पिछले दिनों शिअद छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। आरोप है कि गांव के मौजूदा सरपंच सुखदेव सिंह अपने साथियों सहित गांव में वोटरों को लुभाने के लिए कथित तौर पर पैसे बांटने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों में कहासुनी हुई।

अारोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच सुखदेव सिंह ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे हरजिंदर का हाथ कट गया और उसके साथी बहादुर सिंह की अंगुलियां कट गईं। इसके बाद हमलावार फरार हो गए।

हरजिंदर सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शिअद के सरपंच सुखदेव सिंह सहित वरियाम सिंह, बलसेवक सिंह, चरणसेवक सिंह, सतनाम सिंह, गुरलाल सिंह, जगसीर सिंह और महिला नङ्क्षरदर कौर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button