ज्ञान भंडार

पत्थरों से भरा डंपर कार पर पलटा, डेढ़ घंटे तक अंदर फंसा रहा ड्राइवर

59_1482568006गुड़गांव। शहर के गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर शनिवार अल सुबह गोल पहाड़ी इलाके के नजदीक कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक डंपर कार के ऊपर पलट गया, जिसके कारण कार ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसकी जान बच पाई। ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती…
– घटना सुबह 5.30 बजे की है।
– पत्थरों से भरा एक डंपर जा रहा था। कोहरा के कारण डंपर डिवाइडर पर चढ़ा दिया।
– इसके बिल्कुल पीछे एक स्विफ्ट कार चल रही थी, वह भी डिवाइडर पर चढ़ गई। अचानक पीछे से एक और डंपर ने कार को टक्कर मार दी और पत्थरों से भरा डंपर कार पर पलट गया।
– इसके कारण यूपी के इटावा जिले के धौलपुर गांव का रामू अंदर ही दबा रह गया।
पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
– पुलिस ने रामू को डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल।
– तब तक रामू मौत से लड़ता रहा। क्रेन बुलाई गई और रामू को बाहर निकाला।
– अभी भी रामू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button