अजब-गजबराष्ट्रीय

पत्नी ने काट खाया पति का प्राइवेट पार्ट, प्रेमी संग फरार


नई दिल्ली : 45 वर्षीय महिला को अपने पति के प्राइवेट पार्ट का एक हिस्सा काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मामला यह है कि पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था और उनकी बहस हो रही थी। तभी महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। यही नहीं पति के प्राइवेट पार्ट को अपने दांत से काटकर चोटिल भी का और प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पुलिस के अनुसार वेल्लोर के गुडिय़ाथम स्थित तुरईमल्लाई गांव की यह घटना है। इस आरोप में जयंती नाम की महिला पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति अभी अस्पताल में भर्ती है। उसके प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन किया गया है। पति की हालत ठीक है, महिला को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button