मनोरंजन

प्यार की एक ढिनचक का कहानी के साथ रिलीज हुआ ‘इश्कबाज’ का नया प्रोमो

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘इश्कबाज’ से घर-घर में फेमस होने वाले शिवाय सिंह ओबराय यानी नकुल मेहता और अनिका सिंह ने अपनी प्यारी नौंक-झोंक से सबका दिल जीतने में कामयाब रहे। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। पहले सीजन में स्टोरी शिवाय और अनिका के ईद-गिर्द घुमती रहती थी। वहीं अब मेकर्स ने शो का सीजन 2 लॉन्च कर दिया है। इस शो की कहानी शिवाय और अनिका के बेटे शिवांश की लवस्टोरी पर बेस्ड है। शो में शिवांश को आवारा दिखाया गया है।

प्यार की एक ढिनचक का कहानी के साथ रिलीज हुआ ‘इश्कबाज’ का नया प्रोमो कुछ समय पहले ही मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो लॉन्च किया था जिसमें शिवाय और अनिका अपने बेटे का नाम डिसाइड करते नजर आये थे। अब मेकर्स ने शो का दूसरा प्रोमो लॉन्च किया है जिसमें शिवांश और ACP आदिति की नौंक-झौंक नजर आ रही हैं। प्रोमो में शिवांश अदिति देखते ही क्यूट बोलते हैं..जिसके बाद अदिति चिढ़ जाती हैं और शिवांश को टोक देती हैं। प्रोमो में ACP आदिति किसी मॉडल के किडनैपिंग केस की जांच करते नजर आ रही हैं।

शो की बात करे को सीजन 2 के मुकाबले फैंस सीजन 1 को पंसद करते हैं। सीजन 2 का प्रोमो आने के बाद भी सोशल मीडिया पर #अनिका और शिवाय ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों को सीजन 1 में शिवाय और अनिका की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। अब देखना ये होगा कि सीजन 2 को लोग कितना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button