
मध्य प्रदेश के भोपाल के शिवाजी नगर इलाके में एक शख्स ने किसी दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर अपने आपको गोली मार ली। दरअसल जल संसाधन विभाग के एक अफसर के घर में घुसकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने खुद को गोली मार ली। कहानी कुछ ऐसी है कि उस अफसर की बेटी और वह युवक पिछले 12 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। 

युवक शादी की बात करने के लिए ही उस युवती के घर पहुंचा था। इस दौरान सबके बीच विवाद हो गया। इसके बाद उस युवक ने युवती व उसके पिता के सामने देशी पिस्टल निकाली और अपने आप को गोली मार ली। इस घटना से ठीक पहले उस युवक ने फेसबुक पर अपनी चाहत यानि उस लड़की के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बड़ी पोस्ट भी लिखी। पोस्ट को देखकर साफ लगता है कि वह युवक उस लड़की से शादी करना चाहता था और इसी के चलते उसके घर पहुंचा था।
युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में लोगों का कहना है कि 27 वर्षीय अतुल लोखंडे भाजयुमो का भोपाल के अरेरा मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना की रात को युवक अपने मामा के साथ कार से उस युवती के घर पहुंचा। यहां उसने दरवाजे पर ही उसके पिता से शादी को लेकर बात की। इस दौरान लड़की भी उसके सामने मौजूद थी। बातचीत के दौरान विवाद हो गया और युवती के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
यह सुनते ही युवक से रहा नहीं गया और उसने अपने आप को गोली मार दी। लोगों का कहना है कि युवती के पिता ने उस लड़के को अपनी बेटी के साथ घूमते हुए कई बार देखा था। उसके बाद ही युवती पर उस लड़के से मिलने की पाबंदी लगा दी गई। फिर क्या था युवक ने खुद लड़की के पिता से मिलने का मन बनाया और फिर यह घटना घट गई।