जीवनशैली

बढ़ी अनोखी रिसर्च, महिला-पुरुष दोनों में होती ये चीज!

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ men-and-women-similarities-56a0a61376701_lआम धारणा यही है कि  पुरुष मंगल ग्रह से हैं और महिलाएं शुक्र से, लेकिन यह धारणा गलत हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो दोनों का सोचने का तरीका ही नहीं, बल्कि भावनाएं भी लगभग एक जैसी हैं। दोनों का व्यक्तित्व, व्यवहार और मानसिक संकेतन लगभग समान हैं।  समझदारी, व्यक्तित्व और जोखिम लेने की क्षमता, सब कुछ बराबरी पर है…

उत्तरी कैरोलिना के लोवा राज्य विश्वविद्यालय और पश्चिमी कैरोलिना विश्वविद्यालय में हुए शोध ने इस बात को पुख्ता किया है कि महिला और पुरुष की विशेषताओं में कोई खास अंतर नही हैं। विश्वविद्यालय में 12 मिलियन लोगों के लिंग आधारित आंकड़ों को जांचा और उसके बाद निष्कर्ष निकाला गया। इसके अनुसार करीब 75 प्रतिशत पुरुषों और महिलाओं में 80 प्रतिशत तक विशेषताएं एक जैसी होती है, जिसमें समझदारी, व्यक्तित्व, जीवन में संतोष, जोखिम लेने का साहस, व्यावसायिक तनाव और नैतिकता को शामिल किया गया था, जो दोनों में लगभग बराबर निकली।

हालांकि कुछ विशेषताओं में अंतर भी देखने को मिला। यह विभिन्नता उनमें बचपन से डाली गई रुढि़वादी सोच के कारण आई। इनमें  पुरुषों का ज्यादा आक्रामक और महिलाओं का ज्यादा संवेदनशील होना शामिल था। यह रिपोर्ट अमरीका के एक जनरल में भी प्रकाशित हो चुकी है। शोध को लेकर मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोग यह सोचते हैं कि महिला और पुरुष में बहुत ज्यादा अंतर होता है, लेकिन ऐसा नहीं हैं।

एक अन्य अध्ययन में 13,301 महिलाओं और पुरुषों की 122 विशेषताओं को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों के व्यवहार में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आंकड़ा विश्लेषक बॉबी कैलोथर्स और रोचेस्टर विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक प्रो. हैरी रीज ने करीब 13 अध्ययनों को लेकर कई तरह की लिंग समानताओं को समझा।

 इस शोध में खुलापन, सहमति, भावनात्मक स्थिरता और ईमानदारी जैसे व्यक्तित्व लक्षणों को जांचा गया।  तीन अलग-अलग सांख्यिकीय तरीकों का उपयोग करके विशेषज्ञों ने महिला और पुरुषों के गुणों को समझा। अध्ययन में यह पाया कि स्त्री और पुरुषों में शारीरिक विशेषताओं में भले ही अंतर हो, लेकिन मानसिक तौर पर दोनों लगभग एक जैसे ही है।    

Related Articles

Back to top button