उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

बनेगा देश का पहला साइक‌िल हाईवे

cycle-race_1458150133मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार को कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। कैबिनेट में मौजूदा साल के लिए तबादला नीति में बदलाव और सैफई में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने के साथ कई प्रस्तावों को मंजूरी म‌िली। सीएम अख‌िलेश ने देश के पहले साइक‌िल हाईवे को भी मंजूरी दी है। ये हाईवे आगरा से लायन सफारी इटावा तक होगा।

नई स्थानांतरण नीति के तहत हर साल की तरह मंत्रियों, प्रमुख सचिवों व विभागाध्यक्षों के लिए ट्रांसफर के मानक तय किए जाएंगे। साथ ही यह तबादला नीति कितने दिनों के लिए होगी, इसकी अवधि को मंजूरी दी जाएगी।

इस अवधि के बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही तबादले किए जा सकेंगे। इसके अलावा कानपुर देहात की नगर पंचायत झींझक को उच्चीकृत कर तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी म‌िल गई है।

मीट‌िंग में पशु चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और इसके एवज में उन्हें प्रैक्टिस बंद भत्ता द‌िया जाएगा।

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन को मॉडल बस स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत उच्च विशिष्टियों के कार्य को मंजूरी दी गई है। कैसरबाग बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा।

सपा मुखिया व उनके परिजनों के प्रभाव क्षेत्र वाले जिलों की कई परियोजनाओं को भी मंजूरी म‌िला है।
इटावा के सैफई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा।
मैनपुरी कलेक्ट्रेट में 150 सीटों की क्षमता का हॉल बनेगा, पुराने भवन गिरेंगे।
कन्नौज में हरसेन, पीलीभीत में अमरिया, चंदौली में नौगढ़ की नई तहसील बनेगी।
कन्नौज में बाल संग्रहालय में कई सुविधाएं दी जाएंगी।
लखनऊ में गोमती नगर में 200 बेड के बाल एवं महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी।
विधान परिषद सचिवालय के समूह ‘ग’ कर्मचारियों को सीयूजी सिम मिलेंगे।
पुलिस विभाग के पुराने भवन ध्वस्त करके नए भवन बनाए जाएंगे।
लखनऊ में गोमती नगर में 200 बेड के बाल एवं महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी।
दूसरे राज्यों से आने वाली यूरिया खाद और बोरियों में आने वाले सामान महंगे।
क्षेत्र की जलवायु के आधार पर बीजों का वितरण किया जाएगा।
स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन विभाग हिंदू विवाह रजिस्ट्रीकरण, नियमावली में बदलाव।

सीएम अखिलेश ने कैबिनेट की बैठक में आगरा से लायन सफारी इटावा तक ‘साइकिल हाइवे’ के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है।

बता दें कि ये देश का पहला साइकिल हाईवे होगा। इस हाईवे पर साइकिल के अलावा कोई और वाहन नहीं चल सकेगा।

हाईवे बेहद खूबसूरत होगा। इसके दोनों ओर सुंदर फूलों के पौधे लगे होंगे और व्यवस्था की जाएगी कि गर्मी में हाईवे पर सा‌इकिल चलाने वालों को धूप न लगे। साइकिल हाईवे के दोनों और सोलर एनर्जी लाइट लगी होंगी जिनसे रात में साइकिल चलाने वालों को सुविधा होगी।

हाई वे का निर्माण आगरा से इटावा के बीच बने हाई वे के साथ न होकर अलग चकरोड पर किया जाएगा। सूरज के ढलने के साथ ये लाइटें खुद ही जल जाएंगी। इस हाईवे का निर्माण देश और विदेश के पर्यटकों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button