अजब-गजब
‘बाजीराव…’ के लिए बिरजू महाराज से प्रशिक्षण

नई दिल्ली: देश के बेहतरीन कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज ने दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ के एक गीत की कोरियोग्रॉफी की है। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह पीरियड फिल्म मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव (रणवीर सिंह )और मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर दीपिका ने संवाददाताओं से कहा ‘‘फिल्म में एक कत्थक गीत है। पंडित बिरजू महाराज ने इस गीत की कोरियोग्रॉफी की है। वास्तव में इसी सिलसिले में मैं एक सप्ताह तक दिल्ली में थी।’’ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।