राष्ट्रीय

बिम्बर गली के बाद नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान की गोलीबारी, हाई अलर्ट

श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LoC से सटे नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी है। आज सुबह 11:30 बजे से लगातार हो रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल एरिए में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज सुबह LoC से सटे बिम्बर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। पाक आर्मी ने सुबह 5 बजे से लेकर 5:45 तक यहां छोटे हथियारों और 82 mm मोर्टारों से हमला किया। आशंका लगाई जा रही है कि अमरनाथ यात्रा से पहले पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए ही इस तरह की नापाक हरकत बार-बार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button