जीवनशैली

बोटोक्स सर्जरी से नहीं, इन टिप्स से करें होंठों को प्लम्प और दिखें सैक्सी

होंठ लड़कियों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। आंखों के बाद होंठ महिलाओं के चेहरे को सबसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। आजकल लिप प्लम्प यानि की पाउटी लिप्स का फैशन है। इससे फेस को सेक्सी लुक मिलता है। सेक्सी और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए लड़कियां लिप्स बोटोक्स सर्जरी और कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेतीं हैं। इन ट्रीटमेंट में बहुत दर्द और पैसे बर्बाद होते हैं। एेसे में लिप्स को प्लम्प बनाने के लिए घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं तरीकों और स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिससे लिप्स बड़े और उभरे हुए दिखाई देंगे।

 

क्या है बोटोक्स सर्जरी

PunjabKesari
बोटोक्स सर्जरी में होंठों पर कितने सारे इंजेक्शन लगाएं जाते हैं ताकि होंठों को आसनी से बड़ा किया जाए। इस तरह ट्रीटमेंट से कई बार शरीर को कई बीमारियां भी लग सकती हैं।

 

इन तरीकों से आसानी से करें लिप्स को प्लम्प

PunjabKesari

1. टूथब्रश का इस्तेमाल करें

PunjabKesari
होंठों को प्लम्प बनाने के लिए ब्रशा का इस्तेमाल करें। सबसे पहले ब्रश लें उसको अपने होंठों पर धीरें-धीरें स्क्रब करें। इससे होंठ प्लम्पी दिखाई देने लगेंगे।

2. बर्फ लगाएं
बर्फ का टुकड़ा लें। इसकों कुछ देर के लिए अपने होंठों पर रगड़े। ऐसा करने से लिप्स पर मौजूद सारी डेड स्किन निकल जाएगी। इसके साथ ही आइस क्यूब्स को लिप्स पर रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। इससे होंठ उभरे और स्मूद दिखाई देंगे।

3. शहद का स्क्रब

PunjabKesari
होंठों को प्राकृतिक तरीके से प्लम्प करने के लिए शहद से स्क्रब करें। शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल्स होंठों की स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। शहद को 10 मिनट तक होंठों पर लगाएं और फिर नर्म फेशियस टिश्पू पेपर के साथ साफ कर दें। इससे होंठ मुलायम और प्लम्पी नजर आएगे।

 

4. ब्राउन शुगर स्क्रब
ब्राउन शुगर के इस्तेमाल से भी होंठों को नैचुरली प्लम्पी बनाया जा सकता है। इसका स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में शुगर लें। अब इसमें अदरक के कुछ टुकड़ों का पेस्ट बनाएं। फिर इसमें शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने होंठों पर उगुलियों से धीरे-धीरे लगाएं। इसके बाद होंठों को नर्म टिश्यू पेपर से साफ करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में लगातार दो बार इस्तेमाल करें। इससे होंठों के पाउटी शेप मिलेगा।

5. मॉइश्चराइजर लगाएं
होठों को हमेशा मॉइश्चराइज करें। इससे हमारे पतले होठों को नमी मिलती है, जिससे हमारे होंठ मुलायम और पाउटी बनते हैं। इससे होठों का रूखापन भी दूर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button