मनोरंजन

बड़े पर्दे के इन देवर-भाभी की जोड़ियों के बारे में नही जानते होंगे आप, नंबर 4 वाली साथ मे कर चुकी फ़िल्म में रोमांस

जैसा की आप सभी लोगों को यह बात अच्छी तरह मालूम होगी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाभी देवर की जोड़ी को बेहतरीन जोड़ियों में से एक माना जाता है। आपस में एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रिश्ते होने की वजह से भाभी देवर एक दूसरे को अपने जीवन से जुड़ी हर एक बातों को साझा किया करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसी ही भाभी देवर की जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो की सबसे बेस्ट देवर भाभी की जोड़ी के रूप में लोगों के बीच जानी जाती है। तो चलिए जानते हैं उन भाभी देवर की जोड़ी के बारे में…

विद्या बालन और आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल विद्या बालन की बात करें तो वह अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की रिश्ते में भाभी लगती है। अब तक बॉलीवुड पर्दे पर आई कई सारी फिल्मों में भाभी देवर की जोड़ी काम कर चुकी है। आपको बता दें कि इस जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

अनिल कपूर और श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बात करें तो श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच मौजूद नही है बावजूद इसके वह आज लाखों लोगों के दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगी। आपको बता दें कि श्रीदेवी की सबसे अच्छी बॉन्डिंग अभिनेता और उनके देवर अनिल कपूर के साथ थी। रिश्ते में भाभी देवर लगने वाले अनिल कपूर और श्रीदेवी एक साथ कई सारी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

मलाइका अरोड़ा और सोहेल खान

मलाइका अरोड़ा और सोहेल खान की बात करें तो भाभी देवर की यह जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट भाभी देवर की जोड़ी के रूप में जानी जाती है। आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान सोहेल खान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी थी। हाल के दिनों में ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है।

वरुण धवन और जानवी देसाई

अगर बात बॉलीवुड जगत की सबसे अच्छी भाभी और देवर की जोड़ी की की जाए तो ऐसे में वरुण धवन और जानवी देसाई का नाम लोगों की जुबां पर सबसे पहले आता है। आपको बता दें कि भाभी और देवर की जोड़ी को बॉलीवुड जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ी के रूप में जानी जाती है।

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा एक दूसरे के रिश्ते में भाभी देवर लगते हैं। आपको बता दें कि इस भाभी देवर की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत ही अच्छी जोड़ी के तौर पर जाना जाता है।

मीरा राजपूत और ईशान खट्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अच्छी भाभी देवर की जोड़ी के रूप में मीरा राजपूत और ईशान खट्टर की जोड़ी को जाना जाता है। आपको बता दें कि ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई है। ईशान और मीरा राजपूत की भाभी देवर की यह जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन भाभी देवर की जोड़ी की लिस्ट में शामिल है।

Related Articles

Back to top button