राज्य

भगवान बिरसा की समाधि से पवित्र मिट्‌टी ले गए बुंडू, स्टैच्यू ऑफ उलगुलान का भूमि पूजन कल

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की विश्व में सबसे ऊंची 150 फीट की मूर्ति निर्माण के लिए गुरुवार को कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल से पवित्र मिट्‌टी प्रधान नगर एदलहातू बुंडू ले जाई गई। नौ जून को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर होने वाले भूमि पूजन में इस पवित्र मिट्टी को शामिल किया जाएगा। समाधि स्थल से मिट्‌टी ले जाने के लिए बिरसा रथ का निर्माण कराया गया था। 

ये भी पढ़ें: बड़ा ही फलदायी माना जाता है गुरुवार का व्रत

भगवान बिरसा की समाधि से पवित्र मिट्‌टी ले गए बुंडू, स्टैच्यू ऑफ उलगुलान का भूमि पूजन कल-पूरे पारंपरिक विधि-विधान और गाजे-बाजे के साथ यह रथ सुबह 11 बजे प्रधान नगर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, कई पाहन, उलगुलान फाउंडेशन के संरक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, विधायक विकास मुंडा समेत कई खास लोग समाधि स्थल पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: दीपिका के घर गुंजी बच्चे की किलकारियां, दिया बेटे को जन्म

-गौरतलब है कि स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के निर्माण के लिए रामदुर्लभ मुंडा ने प्रधान नगर एदलहातू (सूर्य मंदिर बुंडू) के नजदीक दो एकड़ जमीन दान में दी है।

-पिछले साल 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू में आयोजित जन पंचायत में सुदेश कुमार महतो ने स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के निर्माण की घोषणा की थी।
-इसी के बाद उलगुलान फाउंडेशन का गठन किया गया है। सुदेश महतो चाहते हैं कि झारखंड के इस महानायक की वीर गाथा को यादगार और अक्षुण्ण बनाए रखा जाए। उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई जाए।

Related Articles

Back to top button