National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

कोरोना वायरस अपडेट: बीते 24 घंटे में 67 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 71 दिनों बाद एक्टिव केस सबसे कम

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी की स्थिति में तेज सुधार हो रहा है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए। वहीं एक लाख तीन हजार 570 मरीज इस दौरान संक्रमण से उबरे और 2330 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 2,97,00,313 मामले सामने आ गए हैं। कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। 2,84,91,670 मरीज अबतक संक्रमण से उबर गए हैं। पॉजिटिव केस की कुल संख्या 8,26,740 है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसद है। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.78 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 95.93 फीसद और डेथ रेट 1.29 फीसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34,63,961 डोज लगाई गई। अबतक कुल कोरोना वैक्सीन 26,55,19,251 डोज दी गई हैं।। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button