ज्ञान भंडार

भाजपा को जनता सिखाएगी सबक : अशोक तंवर

गोहाना : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बरोदा हल्का में पहली बार जनसभाओं को संबोधित करने पहुचे तथा उन्होंने अपने संबोधन में जमकर भाजपा पर हमला बोला। बुटाना गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दादरपुर नलवी नहर को भाजपा सरकार द्वारा बंद किया जाना प्रदेश के किसानों के साथ बड़ा धोखा है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सभाओ मे भीड़ भी नजर आई लेकिन कांग्रेस पार्टी का कोई भी विधायक कांग्रेश प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की जन सभा में नहीं पहुंचा । जबकि बरोदा व गोहाना हल्के से कांग्रेस पार्टी से ही मोजूदा विधायक है जिसे देख कर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी मे आपसी फुट नजर आई लेकिन अशोक तंवर ने पार्टी मे फुट से इंकार करते हुए कहा की पार्टी में कोई फूट नही है सभी लोग अपने अपने तरीके से काम करने मे लगे हुए है। जन सभा मे पहुची भीड़ से खुश होकर अशोक तंवर ने कहा की आज कांग्रेस पार्टी हरियाणा मे लगता मजबूत हो रही है।

आने साले समय मे प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी व इनलों पार्टी को प्रदेश के साथ साथ देश से मुक्त करने का काम करेगी आज हर मोर्चे पर मोदी की सरकार व प्रदेश की खटर सरकार फेल है हिंसा व जाती वाद की इन पार्टियो की सोच है अशोक तवर ने दादरपुर नलवी नहर को लेकर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की सरकार को इसे बंद करने की बजाए इसमे पानी छोडऩा चाहिए। जिस से किसानो को फायदा होगा जिस से प्रदेश की तारिक होगी लेक्न चाइए एस वाई एल का मामला हो या फिर दादरपुर नलवी नहर का लेकिन किसानो के पार्टी सवेद्न सील नजर आ रही है जिस के चलते किसान आज धरणे प्रदर्शन कर रहा है जिस के चलते आने वाले समय मे वोट की ताकत का खामियाजा बीजेपी पार्टी को भुगता पड़ेगा । आज प्रदेश की सरकार हर मुदे पर फेल नजर आ रही है चाहे वो कानून व्यवस्था की बात हो या चुनाव के दौरान किए अपने वादे सरकार ने आज तक अपना एक भी वादा पूरा नही किया।

Related Articles

Back to top button