टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

भारत बंद का पूरे देश पर असर, जानिए किस राज्य में क्या हैं हालात

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एसएसी/एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने देशभर में आज भारत बंद का एलान किया है। इसका असर पूरे देश में देखा जा सकता है। मध्य-प्रदेश में हालात काबू से बाहर हो गए। मुरैना में प्रदर्शन में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे राज्यों में भी हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम की दी हैं। कई जगह ट्रेनों के ट्रेक को जाम कर दिया है जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।भारत बंद का पूरे देश पर असर, जानिए किस राज्य में क्या हैं हालात

मध्य प्रदेश में चार की मौत, लगाया गया कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। हिंसा के उग्र होने के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में जमकर हिंसा हुई. यहां विरोध प्रदर्शन के प्रदर्शनकारियों के हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की वजह से हालात बेकाबू हो गए। मुरैना में बंद समर्थकों ने बस स्टैंड, बैरियर चौराहे पर पथराव किया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

दिल्ली में राजमार्ग ठप्प हुए राजमार्ग

दिल्‍ली एनसीआर में भारत बंद ने हिंसा का रूप अख्तियार कर लिया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें हुई। इससे निपटने के लिए पुलिस ने हल्‍के बल का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने एनएच 24 और दिल्ली-देहरादून हाइवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम लगा दिया। इससे कई राजमार्ग पर यातायात व्‍यवस्‍था पूरी तरह से ठप हो गई। गाजियाबाद में रेलवे फटकी पर जाम के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

गुजरात में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

गुजरात में भी भारत बंद का असर दिखा। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। कई जगह वाहनों में भी आग लगा दी गई।

बिहार में जगह-जगह रेल व सड़क यातायात प्रभावित

बिहार में यह बंद असरदार दिख रहा है। बिहार में पंजाब जाने वाली ट्रेन को रोक दिया गया है। बंद के कारण जगह-जगह रेल व सड़क यातायात प्रभावित हैं। बंद समर्थकों ने पटना व हाजीपुर के बीच उत्तर व दक्षिण बिहार की लाइफलाइन ‘महात्मा गांधी सेतु’ को जाम कर दिया है। इस बंद को राजद, सपा, कांग्रेस और शरद यादव का समर्थन मिला है। बंद समर्थक पटना सहित राज्‍य के विभिन्‍न जगहों पर एंबुलेंस सहित आवश्‍यक सेवाओं की गाड़ियों को भी रोक रहे हैं।

राजस्थान में विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप

राजस्थान में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। बाड़मेर में दलित और पुलिस में झड़प हो गई है। इस झड़प में 25 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे। दूसरी तरफ करणी सेना भी दलितों के प्रदर्शन के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। जिसकी वजह से दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। सड़क पर दोनों गुट भिड़ गए। बाड़मेर में वाहनों को आग लगा दी गई।

हरियाणा में सड़कों पर दलित समुदाय

हरियाणा में भी दलित समुदाय सड़क पर उतर आया है। गुड़गांव में भारत बंद के समर्थन में कन्हई गांव के लोगों ने आरडी सिटी गेट नंबर -2 के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर स्थानीय पुलिस लोगों को समझाकर वहां से हटाने का प्रयास कर रही है। इसी तरह फरीदाबाद में देशव्यापी बंद को लेकर एनआईटी 5 पर रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में लोग हुए अराजक, दुकानों में लूटपाट

दलित संगठन के लोग अराजक हो गए। यह लोग विरोध में लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे और दुकानों में काफी लूटपाट करने के साथ ही महिलाओं से भी छेड़छाड़ की। एंबुलेंस में फंसे मरीजों के साथ अभद्रता की गई। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव किया। प्रदर्शनकारी उग्र हो कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब में दलितों के बंद का मिलाजुला असर

एससी-एसटी एक्‍ट संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दलित संगठनों द्वारा किए गए बंद के आह्वान का पंजाब के अधिकांश इलाकों में मिलाजुला असर दिख रहा है। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, बरनाला, पटियाला सहित अन्य जिलों में दलित संगठनों के लोग सक्रिय हैं। संगठनों के कार्यकर्ता तड़के से ही सड़कों पर उतर आए। अमृतसर में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने सचखंड एक्सप्रेस रोक दी, जिससे यात्री परेशान रहे। किसी भी आशंका से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के क़ड़े इंतजाम किए हैं।

झारखंड में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

रांची में बंद समर्थक सड़क पर उतर चुके हैं। दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, रांची के आदिवासी हॉस्टल के बंद समर्थकों ने जमकर उपद्रव किया। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन पर लाठी चार्ज किया। 

Related Articles

Back to top button