उत्तर प्रदेश

भारत माता ने सोए हुए सैनिकों को दी मौत की सजा,

img_20160920054451रविवार को उरी आतंकी हमले में आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें देश ने 20 जांबाज जवानों को खो दिया। मगर भारत के इस पत्रकार ने आंतकियों को शहीद बताया है देश के जवानों को नहीं

नई दिल्ली। जहां एक तरफ पूरी दुनिया भारत पर हुए हमले की कड़ी निंदा कर रही है। और ऐसा हो भी क्यों ना, क्योंकि देश ने आतंकी हमले में 20 जांबाज़ जवानों को खो दिया। इस हमले से पूरे देश में जैसे गम की लहर फैल गई। पूरा देश सैनिकों की मौत पर रोने लगा। मगर देखिए इसमें कितनी शर्म की बात है कि देश के अंदर ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वक्त भी अपनी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं कथित पत्रकार शिव नारायण यादव की जोकि बिहार की मशहूर पार्टी आरजेडी के मीडिया प्रभारी भी हैं।
ये जनाब लगातार पिछले दो दिनों से फेसबुक पर सेना और देश के खिलाफ भद्दी पोस्ट कर रहे हैं। पिछले दिनों इन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से कहा था कि ‘उरी में मारे गए सैनिक घूस देकर सेना में शामिल हुए थे। अच्छा हुआ साले मारे गए। इस बात पर इनती हाय तौबा क्यों? ये भारत माता के लिए बोझ बने हुए थे। आतंकयों ने सही किया जो इन्हें मार दिया।’ देखिए शिव नारायण का वो पोस्ट-
इस पोस्ट के बाद भी शिव नारायण ने देश विरोधी बातों का सिलसिला जारी रखा है। इन्होंने फिर एक और पोस्ट डाली है जिसमें लिखा है कि ‘भारत माता ने सो रहे सैनिकों को मौत की सजा दी है, आतंकवादी तो सिर्फ इसका माध्यम थे।’ देखिए पोस्ट-
 

 

Related Articles

Back to top button