भारत रत्न से नवाजे जाने के बाद सचिन तेंदुलकर को राजा के जैसे इतनी सुविधाएं तो फ्री में मिलती है…
![भारत रत्न से नवाजे जाने के बाद सचिन तेंदुलकर को राजा के जैसे इतनी सुविधाएं तो फ्री में मिलती है...](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/47-8.jpg)
इस खेल की दुनिया में वैसे तो कई दिग्गज खिलाड़ी हुये है, जिन्होंने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुये कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किये है। उन्ही में से एक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है। जिन्होने क्रिकेट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुये अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाने लगा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न अवॉर्ड मिलने के पश्चात फ्री में मिलती ये सभी सुविधायें।
दरअसल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले है सचिन तेंदुलकर के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के चलते क्रिकेट प्रेमी उनका काफी सम्मान करते है। वहीं सरकार ने भी इनको भारत रत्न से सम्मानित किया है। आज सचिन तेंदुलकर जिस मुकाम पर हैं वहां किसी अल्य खिलाड़ी का पंहुच पाना एक सपने के समान है। अब आपके मन मे यह सवाल अवश्य उठ रहा होगा कि भारत रत्न पुरुस्कार क्यों दिया जाता है? और इससे व्यक्ति को क्या लाभ मिलता है। भारत रत्न देश के उन सितारों को दिया जाता है जो पूरे देश के द्वारा और सरकार के द्वारा प्रतिष्ठित होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पुरस्कार को देते समय कितने पैसे या रकम दिए जाते है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पुरस्कार से सम्मानित करते समय कोई रकम या पैसे नही दिए जाते क्यों कि जिस व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाने वाला है उसे अमूल्य माना जाता है। सचिन तेंदुलकर भी ऐसे ही भारत के अमूल्य रत्न हैं। भारत रत्न देते समय एक मैडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। भारत रत्न व्यक्ति को बहुत से सरकारी विभागों में बहुत सी सुविधाएं दी जाती है। भारत रत्न व्यक्ति को जीवन भर टैक्स नही भरना पड़ता है, जीवन भर के लिए प्रथम श्रेणी में हवाई सफर और ट्रेन सफर की मुफ्त सुविधा दी जाती है। विदेश यात्रा के दौरान 4 देशों के किसी भी राज्य में VIP सुविधाएं दी जाती है साथ ही साथ Z सुरक्षा भी कराई जाती है और कैबिनेट रैंक के बराबर योग्यता मिलती है।