मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी हॉट फोटो, डिजाइनर ने कहा- ‘कहीं पानी में…’

मलाइका अरोड़ा अपने डांस और अदाओं के चलते करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

फोटो में मलाइका पूल के पास बैठी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आगे की ओर देखते हुए और पीछे भी। इस फोटो को उनके फैन्स खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। मलाइका के फोटो पर फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस ने रिप्लाई देते कमेंट किया- ‘अरे आगे देखो जरा, वरना पानी में गिर जाओगी।’ फोटो में मलाइका बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।

इसके अलावा मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में यह कपल मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचा था, लेकिन उन्हें वहां से तुरंत निकलना पड़ा। दरअसल, मामला यह है कि अर्जुन और मलाइका डिनर डेट पर निकले थे। मगर, उन्हें रेस्टोरेंट में बैठने तक कि जगह नहीं मिली।

कई बार मीडिया में खबरें आ चुकी हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन दोनों ने इन खबरों को अफवाह बताया है। दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना खूब पसंद करते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button