मनोरंजन

महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिये कड़ी मेहनत करती हूं : प्रियंका

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ priyanka-chopra1-1453799598बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिये कड़ी मेहनत करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग, एक्टिंग, सिंगिंग, सोशल वर्क के बाद अब एक मोबाइल-सीरीज का सह-निर्माण किया है।

प्रियंका ने एक वीडियो एंटरटेनमेंट मोबाइल एप्प से खुद को जोड़ा है। इसकी 14-भाग वाली वीडियो सीरीज का सह- निर्माण उन्होंने किया है।

प्रियंका ने कहा ”मेरी जिंदगी बाकी सब जैसी ही है। इस संदर्भ में कि मेरे भी सपने हैं, महत्वाकांक्षाएं हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करती हूं। हम सब के अपने-अपने संघर्ष हैं। हम संतुलन साधने की कोशिश में लगे रहते हैं। खुद के लिए वक्त निकालने का संघर्ष है। अपने रिश्तों में निवेश करने और सबसे बेहतर इंसान बनने का भी। मैं भी इंसान हूं।”

Related Articles

Back to top button