फीचर्डराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में खड्ड में गिरी बस, 27 मरे

khanddठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के मालशेज घाट इलाके में राज्य परिवहन की एक बस गुरुवार सुबह लकड़ी से लदे एक ट्रक से टकराने के बाद 4०० फुट गहरे खड्ड में जा गिरी  जिसमें कम से कम 27 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 1०.3० बजे ठाणे से अहमदनगर जा रही एमएसआरटीसी की बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के बीच हुई टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 38 सवारियों से भरी बस जहां सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में जा गिरी  वहीं ट्रक सड़क पर आगे तीखे मोड़ के पास पलट गई। इससे पहले मिली खबर में बताया गया था कि बस चालक ने एक तीखे मोड़ के नजदीक बस से नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने बताया कि बस बमुश्किल एक घंटा पहले ही ठाणे से अहमदनगर की ओर रवाना हुई थी। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी हेमंत पाटिल ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे और पुणे के स्थानीय ग्रामीणों  पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने हादसा पीड़ितों को बचाने का कार्य किया। पहाड़ी ढलानों और संपर्क स्थापित करने में आई दिक्कतों के चलते बचाव कार्य में दिक्कत पेश आई। पुलिस ने बताया कि घायलों को मुरबाद और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button