मार्च 2016 तक झारखंड पुलिस में नौकरी ही नौकरी
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/09/jharkhand-police.jpg)
दस्तक टाइम्स/एजेंसी
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) डीके पांडेय ने अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मार्च 2016 तक झारखंड पुलिस में कई बहालियां होंगी। जनजातीय युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर बहाली निकलेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस अपने कंट्रोल रूम को यूरोप और अमेरिका पुलिस के कंट्रोल रूम की तरह बनाने वाली है। झारखंड पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग, स्पांसर पुलिसिंग पर भी काम कर रही है। पुलिस वालों के आचरण में सुधार के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीजीपी के साथ एडीजी अभियान एसएन प्रधान, एडीजी प्रशिक्षण अनिल पाल्टा, एडीजी विशेष शाखा अनुराग गुप्ता, सीआईडी आईजी संपत मीणा, आईजी एमएस भाटिया भी उपस्थित थे।
डीजीपी ने कोल्हान के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ ट्यूब मेकर्स क्लब में बैठक की। उन्हें बताया कि पुलिस की नई व्यवस्था में किस तरह से काम करना है, कैसे भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग करनी है। जमशेदपुर पर उनकी विशेष नजर थी। उन्होंने मार्च तक स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पूरी तैयारी करने का लक्ष्य दिया। बीट निर्धारण में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों से नाराज दिखे। एक डीएसपी को आधे घंटे तक खड़ा रखा। अंतत: कहा ऐसी पुलिस चाहिए जिसमें शिकायत तुरंत दर्ज हों। शिकायतकर्ता को एक बैठने को मिलें, उसे एक ग्लास पानी दिया जाएं।