ज्ञान भंडार

कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि ? जानिए शुभ मुहूर्त और पौराणिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत किया जाता है। इस साल शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि तिथि:-
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
शुक्रवार, 21 फरवरी 2020

शुभ मुहू्र्त:-

21 तारीख को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी, शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी।

रात्रि प्रहर पूजा मुहू्र्त:-

शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी।

पूजा का समय:-
महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।

पूजा विधि:-
हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी साथ ही मांगी हुई मुराद भी पूरी होगी।

शिवरात्रि का पौराणिक महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी पावन रात्रि को भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश का सृजन किया था। मान्यता यह भी है कि इसी पावन दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का शुभ विवाह संपन्न हुआ था।

Related Articles

Back to top button