अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी ​गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर थाना मुण्डाली पर आरोपी युवक परवेज एवं अन्य परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

मेरठ। मेरठ के थाना मुण्डाली क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने इस अभियोग में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा थाना मुण्डाली पर लिखित तहरीर दी गई कि आरोपी परवेज पुत्र अब्दुल सलाम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना मुण्डाली पर आरोपी युवक परवेज एवं अन्य परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना मुण्डाली पुलिस ने अभियुक्त परवेज को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button