राष्ट्रीय

मुंबई के मेयर के चुनाव की तारीख में परिवर्तन

मुंबई । मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त अजोय मेहता ने मेयर पद के चुनाव की तारीख नौ मार्च से बदलकर आठ मार्च कर दी है। मेयर पद के लिए नामांकन चार मार्च को होगा और आठ मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकता है। आठ मार्च को ही दोपहर 12 बजे चुनाव होगा। सूत्रों के अनुसार अब रणनीति भाजपा की हो सकती है क्योंकि आठ मार्च को उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान होगा। कांग्रेस शिवसेना का समर्थन करती है तो उत्तर प्रदेश के मतदान के दौरान कांग्रेस पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। बीएमसी के चुनाव में शिवसेना को 84, भाजपा को 82, कांग्रेस को 31, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को नौ, महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना को सात और अन्य के पास 14 सीटें हैं। बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है। इस नगर निकाय में दो मुख्य दल शिवसेना और भाजपा में नव निर्वाचित सदन की पहली बैठक की तारीख को लेकर अलग-अलग राय थी। सूत्रों के अनुसार निगम आयुक्त ने आठ मार्च का दिन तय किया है जो वर्तमान सदन का आखिरी दिन है। निगम आयुक्त ही नये सदन की पहली बैठक बुलाते हैं। इस पहली बैठक में मेयर का चुनाव होता है।

Related Articles

Back to top button