राष्ट्रीय

मुंबई ब्लास्ट 1993 के आरोपी को आज यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : मुंबई ब्लास्ट 1993 के आरोपी को आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिजनौर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश व गुजरात एटीएस की मदद से गिरफ्त में आया यह आरोपी टाडा में भी आरोपी है। उत्तर प्रदेश एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया कि 1993 का मुंबई ब्लास्ट से संबन्धित टाडा के एक आरोपी को आज आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बिजनौर के नजीबाबाद का निवासी है। उसके ऊपर आरोप है कि 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के लिए टाइगर मेमन ने जो हथियार सप्लाई किए थे, उनको तथा अन्य विस्फोटक को मुंबई तक पहुंचाने में कदीर का हाथ था। इन हथियार तथा विस्फोटक जो जामनगर (गुजरात) में उतारा गया था। बाद में मुंबई पहुंचाया गया। अब गुजरात एटीएस बिजनौर में ट्रांजिट रिमांड बनवाकर कदीर को अहमदाबाद लेकर जाएगी। असीम अरुण ने बताया कि कदीर से अभी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात एटीएस पूछताछ कर रही है। इसके बाद दोनों फोर्स और विवरण एकत्र करेंगी।

Related Articles

Back to top button