BREAKING NEWSBusiness News - व्यापारNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता

नई दिल्ली : देश में लगातार 16 दिन से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट आई है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 59 पैसे सस्ता हुआ है जबकि डीजल के दाम 59 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इसके बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 77.83 रुपए में मिल रहा है वहीं मुंबई में इसके लिए 85.65 रुपए चुकाने होंगे। दिल्ली में डीजल 68.75 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है, जबकि मुंबई में एक लीटर डीजल के दाम 73.20 रुपए हैं। तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बाद भी देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद से यानी बीते 16 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जब भी पूछा जाता है वो हर बार यही कहते हैं कि सरकार को आम जनता की मुसीबतों का ख्याल है और जल्दी ही वो इस बारे में ठोस कदम उठाएगी। बताया जा रहा है कि 30 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मामूली रूप से गिरकर 75.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इसके बाद तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की है।

Related Articles

Back to top button