राज्य

मुंबई में मराठा मोर्चा आज, पाकिस्तान से भी मिला समर्थन

मुंबई. आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुंबई में निकाले जाने वाले मराठा समाज के मृूक मोर्चे में 20 से 25 लाख लोग जुटने की उम्मीद है। यह दावा मार्चे के आयोजकों ने किया है। इस बीच मोर्चे को पाकिस्तान से भी समर्थन मिल गया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मराठा कौमी इतेहाद संगठन ने मोर्चे को समर्थन देने का ऐलान किया है। 
मुंबई में मराठा मोर्चा आज, पाकिस्तान से भी मिला समर्थन– संगठन के प्रमुख वदेरा दिन मोहम्मद मराठा बुगटी ने कहा कि हम हर लड़ाई में मराठा समाज के साथ हैं।
– पाकिस्तान के मराठा समाज के लोगों को न्याय मिलता है फिर भारत के मराठा समाज के लोगों को न्याय क्यों नहीं मिलता।
 

Related Articles

Back to top button