ज्ञान भंडार

मॉक ड्रिल पर थे नौसेना के जवान, पुलिस ने घुसपैठिया समझकर दबोचा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- गुजरात: 1_1446877367 दमण। नेवी के छह जवानों के दस्ते को बिना सूचना दिए समुद्री गश्त पर निकलना भारी पड़ गया। गुरुवार देर रात नौसेना के जवान मॉकड्रिल पर निकले तब स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में उनकी पहचान स्पष्ट हुई तब उन्हें छोड़ा गया।
 
नौसेना दस्ते के छह जवान एके-47 से लैस गुजरात से सटे केन्द्र शासित प्रदेश दमण के समुद्र तट कड़ैया आ पहुंचे। आर्मी जैसी ड्रेस और बंदूकें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रात 1 बजे इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जवानों ने अपनी पहचान बताई। पुलिस ने दमण कोस्ट गार्ड एवं आईबी के अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने भी पूछताछ की। अंत में नौसेना के मुंबई स्थित मुख्यालय बात की गई। यहां से जानकारी मिली कि डिफेंस ऑफ गुजरात एक्सरसाइज (डीजीपीएफ) की मॉक ड्रिल की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद जवानों को मुंबई के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button