उत्तर प्रदेश

मोदी ने कहा- हमारा एजेंडा है काला धन बंद हो, उनका एजेंडा है संसद बंद हो

modi-up_1482135853कानपुर.नरेंद्र मोदी यहां परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा- भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास 65% से ज्यादा युवा हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम है। हम दुनिया को स्किल दिखा सकते हैं लेकिन इसके लिए हुनर जरूरी है। पढ़ें LIVE UPDATES…
2.11 PM:मोदी ने कहा, ”एक तरफ विरोधी कहते हैं कि जनता का खाता नहीं, दूसरी तरफ कहते हैं कि लोग लाइन में खड़े हैं। सच बताओ और कोई एक बात कहो। जिसका खाता नहीं वो बैंक की लाइन में क्यों खड़ा होगा?”
 
2.08 PM: ”देश ईमानदारी की लड़ाई जीतना चाहता है। लोगों का क्या कुछ सहना पड़ा है। इसका मुझे अंदाज है। लोगों ने जो कुछ सहा है देश के लिए सहा है। आपने जो कष्ट झेला है वो देश के लिए है। मैंने पहले ही कहा था कि ये सब 50 दिन चलेगा। इसके बाद कठिनाइयां कम हो जाएंगी।”
 
2.06 PM: ”नोटबंदी भी ऐसी है। एक फैसले से अच्छों – अच्छों के खेल खत्म हो गए। वो भूल गए कि ये ईमानदारी और ईमानदारों की सरकार है। वो कम बता के फंस गए। हम टेक्नोलॉजी के कारण फंस गए हैं। सीसीटीवी में बेईमान कैद हो रहे हैं। बैंक के अफसरों को भी खरीदा जा रहा है। हर रोज कालाधन पकड़ा जा रहा है।”
 
2.03 PM: ”पैंतीस लाख घरों में गैस कनेक्शन पहुंच गए। हम देश के किसान को भी ताकत देना चाहती हैं। दिल्ली वाले यूरिया का बना सिंथैटिक दूध पी रहे थे। इसका किसान को फायदा नहीं मिल रहा था। यूरिया की नीम कोटिंग की गई है। ताकि इसका इस्तेमाल सिर्फ खेत में हो सके। लाखों बच्चों की जिंदगी बचाई।”
 
2.01 PM: ”सोलह सौ में से अब केवल 70 या 72 गांव बचे हैं, जहां बिजली नहीं है। लेकिन कुछ कागज पर ही हैं। वैसे हकीकत में यह संख्या 20-22 हैं। यहां भी जल्दी ही बिजली पहुंचेगी। अगर यूपी की सरकार रोकटोक ना करे तो।”
 
1.59 PM: ”सीताराम केसरी जब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे तो कांग्रेस वाले भी कहते थे। खाता ना बही, जो केसरी कहें- वो ही सही। यूपी से कितने पीएम बने। इसके बावजूद यूपी के पंद्रह सौ से सोलह सौ गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची। क्यों इन लोगों को अठाहरवीं सदी में रहने के लिए मजबूर किया गया।”
 
1.58 PM: ”नोटबंदी के बाद कैसे-कैसे लोगों के पसीने छूट गए हैं। अमीर लोग गरीबों के घर के आगे कतार लगा के खड़े हैं। कहते हैं हमें बचालो। 1000 की नोट थी तो कोई 100 वालों को पूछता नहीं था। अब छोटे नोट वाले पूजे भी जाते हैं और पूछे भी जाते हैं।”
 
1.57 PM: ”इलेक्शन कमीशन से आग्रह है कि वो इस फैसले को आगे बढ़ाए। हमारी सरकार सही बात का साथ देगी। क्योंकि भ्रष्टाचार और कालेधन की लड़ाई जीतनी है। क्योंकि इसकी वजह से गरीब हमेशा गरीब ही रहा। सिपाही बनकर देश के उज्जवल विकास के लिए काम करें।”
 
1.56 PM: ”ऑल पार्टी मीटिंग में मैंने कहा था कि देश की जनता को ईमानदारी का संदेश देना चाहिए। सदन में इसकी चर्चा होनी चाहिए। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए। ये बात राष्ट्रपति जी भी ने कही थी। आए दिन चुनाव के कारण गांवों में विकास की यात्रा रुक जाती है। तनाव पैदा होता है। लेकिन सदन चलने नहीं दिया गया।”
 
1.56 PM: ”यहां का ईमानदार आदमी अब सरकार बदलने पर अडिग है। चुनाव आयोग भी कालाधन से चुनाव को दूर रखने की कवायद कर रहा है।”
 
1.54 PM: ”जिनको बेईमानी की आदत पड़ी है, देश को उनसे कोई अपेक्षा नहीं है। यूपी में परिवर्तन की आंधी क्यों आई है? यहां के लोग गुंडागर्दी से तंग आ चुके हैं। मकान और जमीन छीन ली जाती है। अब सामान्य आदमी कहां जाएगा। जब तक यहां सरकार नहीं बदलेगी तब तक ये जारी रहेगा। ”
 
1.50 PM: ”हमारा एजेंडा भ्रष्टाचार बंद हो, कालाधन बंद हो लेकिन उनका एजेंडा है संसद बंद हो। राष्ट्रपति की बात नहीं सुनी। अब तक जिन्होंने देश चलाया उनको हिसाब देना महंगा पड़ रहा है। स्पीकर पर कागज फेंके गए। म्यूनिसिपल के लोग भी ऐसा करने से पहले सोचते हैं।”
1.47 PM: ”संसद पहले भी रुकती थी। लेकिन तब विपक्षी दल घोटालेबाजों को रोकते थे। पहली बार देश में हुआ कि सरकार बेईमानों को ठिकाने लगाने में लगी थी। दूसरी तरफ विरोधी बेईमानों को बचाने में लगा था। देश दो भागों में बंटा हुआ है। ”
 
1.41 PM: ”यूपी ने देश को स्थिर सरकार देने में सबसे बड़ा रोल अदा किया है। पहले एक दूसरे को संभालने में देश नहीं संभाल पा रहे थे।”
 
1.38 PM:आने वाले दिनों में जिनके पास युवा धन है, वो दुनिया को ताकत दिखा सकता है। भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास 65 फीसदी से ज्यादा युवा हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम है। हम दुनिया को स्किल दिखा सकते हैं लेकिन इसके लिए हुनर जरूरी है।
 
1.37 PM: ”यूपी में परिवर्तन की लहर नहीं परिवर्तन की आंधी चल पड़ी है। यूपी का हर नागरिक परिवर्तन का संकल्प ले चुका है। ”
 
1.37 PM:मोदी का भाषण शुरू। भारत माता की जय के नारे से शुरुआत की। आमंत्रित लोगों का अभिवादन किया।
 
1.30 PM: मुरली मनोहर जोशी बोले- भारत माता की जय का नारा दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचना चाहिए।
 
1.27 PM: बीजेपी के स्टेट यूनिट चीफ केशव प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित कर रहे हैं।
 

Related Articles

Back to top button