उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

क्रिसमस-डे पर दोपहर तीन बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ । कैथेड्रिल र्चच हजरतगंज में ‘‘क्रिसमस-डे’ समारोह का आयोजन 24 व 26 दिसम्बर को किया गया है। 25 व 26 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर तीन बजे से ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है।

इधर से न जाएं

  • सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से यातायात अल्का मेफेयर होते हुए हजरतगंज नहीं जाएगा।
  • केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से वाहन हिंदी संस्थान नहीं जाएंगे।
  • हिंदी संस्थान से वाहन मेफेयर नहीं आएंगे। मेफेयर तिराहा से वाहन अल्का तिराहे की ओर नहीं जाएंगे।
  • अल्का तिराहा से वाहन बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टॉकीज तिराहे से वाहन अल्का/कैथेड्रिल की तरफ नहीं जाएंगे।
  • डनलप तिराहे से वाहन बैंक ऑफ इण्डिया/अल्का तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- आज रात 8 बजे से बंद होंगे मन्दिरों के कपाट 

इधर से जाएं

  • उक्त वाहन अशोक लॉट कैसरबाग/चिरैयाझील, सिकन्दरबाग होकर जाएंगे।
  • उक्त वाहन स्टेट बैंक, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकन्दरबाग होकर जाएंगे। वाहन चिरैयाझील होकर जा सकेंगे। वाहन लालबाग/वाल्मीकि, हिंदी संस्थान होकर जाएंगे।
  • उक्त वाहन हजरतगंज या मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे। यातायात नवल किशोर रोड/लॉरेंस टेरेंस कालोनी होकर जाएंगे। वाहन सप्रू मार्ग/सहारागंज होकर जाएंगे।
  • यातायात सिकन्दरबाग/कैपिटल तिराहा होकर जाएंगे। मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से मजार चौराहे के बीच वाहन बंद रहेंगे।
  • नो-पार्किग जोन- हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर व अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इण्डिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक वाहनों की पार्किग प्रतिबंधित रहेगा।
  • पार्किग- कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क किनारे एक पंक्ति में पार्क होंगे।

Related Articles

Back to top button