उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मखदूमपुर मेला का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मेरठ डीएम और एसएसपी

अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मेरठ। जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मखदूमपुर गंगा घाट मेले का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आज जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति संबंधित अधिकारियों के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।


आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
अधिकारियों ने वहां श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, ट्रैफिक व्यवस्था, घाटों पर साइनेज, एम्बुलेन्स, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी0एस0 कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button