राष्ट्रीयलखनऊ

मोहनलालगंज में करंट लगने से मजदूर की मौत

majadoorलखनऊ: मोहनलालगंज में बन रही इमारत में सरिया उठाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ब्रह्मदासपुर गांव निवासी आशीष (18) भावाखेड़ा के टेंट हाउस संचालक सुनील के निर्माणाधीन इमारत की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान उसने वहां पड़ी कुछ सरियों को उठाया, जो इमारत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की लाइन से छू गई। सरिया छूते ही तार से तेज धमाका हुआ, इससे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी मोहनलालगंज लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button