स्पोर्ट्स
यूं नहीं कोई ‘लिटिल मास्टर’ बन जाता, ये 5 रिकॉर्ड जो सुनील गावस्कर को बनाते हैं महान
![यूं नहीं कोई 'लिटिल मास्टर' बन जाता, ये 5 रिकॉर्ड जो सुनील गावस्कर को बनाते हैं महान](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/05_03_2018-gavaskar.jpg)
भारत ने क्रिकेट के कई दिग्गज सितारे दिए हैं, मगर सुनील गावस्कर जैसा शायदी ही कोई दूसरा नाम हो। अपने समय के सबसे सफल और सदाबहार क्लासिकल बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर 10 जुलाई को अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। दुनिया के सबसे सफल ओपनर्स में से एक सुनील गावस्कर के नाम कई रिकॉर्ड्स रहे हैं। 1987 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले ‘लिटिल मास्टर’ के 16 साल के करियर में कई यादगार लम्हें आए। आइये जानते हैं सनी पाजी के शानदार रिकॉर्ड्स:
टेस्ट क्रिकेट में 10 हजारी बनने वाले पहले खिलाड़ी सुनील गवास्कर ही थे। 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आखरी सीरीज में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 10,122 टेस्ट रन बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड 1993 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऐलेन बॉर्डन ने तोड़ा।
सुनील गावस्कर के नाम सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी था। अपने 16 साल के करियर में गवास्कर ने 34 शतक बनाए। गवास्कर का रिकॉर्ड आसानी से नहीं टूटा। इस रिकॉर्ड को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2005 में तोड़ा।
सुनील गावस्कर के नाम अपनी डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 1970-71 के वेस्टइंडीज टूर में गवास्कर ने 774 रन बनाए थे। इसके अलावा कैरेबियाई जमीन एक सीरीज में इससे ज्यादा रन किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाए।
सुनील गावस्कर और वेस्टइंडीज के बीच काफी गहरा रिश्ता था। जहां एक तरफ वेस्टइंडीज की बॉलिंग उस समय आग उगलती थी, गवास्कर उनके गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 27 टेस्ट खेल और इसमें उन्होंने 13 शतक बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
शानदार बल्लेबाजी के अलावा गावस्कर अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। गवास्कर 100 कैच लपकने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। मौजूदा समय में गवास्कर कॉमेंट्री बॉक्स में कई दफा नजर आ जाते हैं।