उत्तर प्रदेश

यूपीः चौथी में पढ़ने वाले 9 साल के लड़के पर 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप

rapeee_1443841134पीलीभीत (उत्तर प्रदेश). पीलीभीत के न्यूरिया में 9 साल के बच्चे पर 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी लड़का चौथी क्लास में पढ़ता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची जाटव कम्युनिटी से है। इसलिए लड़के के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
 
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार से आरोपी लड़का अपनी फैमिली के साथ फरार था। शुक्रवार को पकड़े जाने के बाद उसने कहा, “खेल-खेल में हो गया।” फिलहाल, उसे मजिस्ट्रेट के ऑर्डर पर बरेली के जुवेनाइल होम में रखा गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस के सर्कल अफसर निर्मल बिष्ट ने बताया कि शुरुआती मेडिकल टेस्ट में लड़की से रेप की पुष्टि हुई है।
 
क्या है मामला?
पीड़ित बच्ची के मां के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी घर के पास की दुकान से चीनी लेने गई थी। घर लौटते वक्त गांव के ही एक लड़के ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने साथ खेत में ले गया। वहां उसका रेप हुआ। बच्ची काफी देर बाद रोती हुई घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया।
 
लड़के ने कुबूला अपना जुर्म
मामले की जांच कर रहे सर्कल अफसर निर्मल बिष्ट ने बताया, “हमने आरोपी बच्चे को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। मजिस्ट्रेट ने उसे बरेली के जुवेनाइल होम में भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की सही-सही उम्र का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, उसकी उम्र 9 या 10 साल से ज्यादा नहीं हो सकती।” न्यूरिया पुलिस स्टेशन के एसओ दलबीर वर्मा ने का कहना है कि ये मामला अजीब ही है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक एसोसिएशन की स्टेट प्रेसिडेंट मधु गर्ग के मुताबिक, “मौजूदा हालात को देखते हुए हमें बच्चों को अच्छे तरीके से सेक्स एजुकेशन देने और उनकी काउंसलिंग करने की जरूरत है। जुवेनाइल क्राइम के तहत रेप के मामलों में अक्सर पाया गया कि जिन बच्चों ने ऐसा जुर्म किया, उन्होंने काफी कम उम्र में अपने मां-बाप या बड़ों को सेक्शुअल रिलेशन बनाते हुए देखा था। ये चीज बच्चों को कम उम्र में ही सेक्स के लिए आकर्षित करती है। बाद में ऐसे मामले सामने आते हैं।”

 

Related Articles

Back to top button