उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के नए मंत्रीयों की दीपावली है खास

ra_1447090921दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
लखनऊ. रोशनी के त्योहार को मनाने की सबने खास तैयारियां की है। हर आम और खास को दीपावली का इंतजार रहता है। कोई आतिशबाजी की तैयारी में जुटा है तो कोई पूजा-पाठ और दीयों से अपने घर को रोशन करेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाल ही में यूपी में मंत्री बने नेता किस तरह इस खास दीपावली को सेलिब्रेट कर रहे हैं।राजनीतिज्ञों की दुनिया आम आदमी की दुनिया से काफी अलग होती है। राजनितिक परिवेश में आने पर जहां जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। वहीं, प्राथमिकताएं भी बदल जाती हैं।दिवाली पर परिवार के साथ करते हैं पूजा कृषि और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधे श्याम सिंह ने सोमवार को विभाग संभाला है। उन्‍होंने ऑफिस में पूजा और हवन कराया। उन्‍होंने बताया कि जब सीएम ने यह जिम्मेदारी सौंपी तो वह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी मनाने चले गए थे। उन्होंने बताया कि धनतेरस में शुभ समय देख कर ऑफिस ज्वाइन किया है।पवन पांडेय के लिए दीपावली है खास दोबारा वन राज्यमंत्री बने पवन पांडेय आज काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दीपावली हमेशा ही खास होती है, लेकिन इस बार और भी खास है। सोमवार को ऑफिस में आते ही पंडितों की एक टोली ने उन्हें लक्ष्मी और गणेश की पूजा करवाई। इसके बाद वह सबसे मुखातिब हुए।राज्य मंत्री हेमराज वर्मा भी रखते हैं आस्थाराज्‍य मंत्री हेमराज वर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही ऑफिस ज्वाइन किया था। उसी समय उन्होंने भी ऑफिस में पूजा करवाई थी। उन्‍होंने बताया कि राजनितिक जीवन में आने के बाद दीपावली सिर्फ मिलने-जुलने और मिठाइयों तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने बताया कि अगर वह जिले से बाहर नहीं रहते हैं तो पूजा घरवालों के साथ ही करते हैं।शादाब फातिमा बोलीं- घर की लक्ष्मी का करो सम्मान स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री शादाब फातिमा को महिला कल्याण मिला है। ऐसे में दीपावली के अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उन्‍होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि पहले घर की लक्ष्‍मी का सम्‍मान करें। हर घर में यदि लक्ष्मी का सम्मान हो जाए तो महिला असुरक्षित नहीं रहेगी। यही नहीं उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर महिलाओं के लिए कई योजनाओं पर बात चल रही है। जल्द ही महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कोई नई योजना कि घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button