उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

यू.पी चुनाव 2017 : छोड़ दी कठोरता अब 9 से प्रचार करेंगे मुलायम

समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद काफी नाराज मुलायम सिंह यादव अब थोड़ा नरम हो रहे हैं। अब मुलायम सिंह यादव नौ फरवरी से अखिलेश यादव के लिए प्रचार मैदान में कूदेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपना कठोर रुख कुछ मुलायम कर रहे हैं। यूपी चुनाव प्रचार से अपने आपको दूर रखने वाले मुलायम सिंह यादव अब नौ फरवरी से अखिलेश यादव के लिए प्रचार मैदान में कूदेंगे।

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद काफी नाराज मुलायम सिंह यादव अब थोड़ा नरम हो रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दो दिन पहले अखिलेश यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

समाजवादी पार्टी में चले घमासान के बाद मुलायम सिंह यादव अक्सर विरोध में कुछ न कुछ बोल रहे थे।पहले उन्होंने गठबंधन को कोसा और इसके बाद चुनाव प्रचार से अपने आपको अलग कर लिया। इनके बीच विपक्षी दलों को ताने मारने का मौका मिलता रहा।

अब मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर पलटी मारते हुए अखिलेश के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है।

मुलायम सिंह यादव ने बताया कि वह नौ फरवरी से प्रचार करने उतरेंगे। इसमें वह अखिलेश यादव के समर्थन में प्रचार करेंगे। इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को आर्शीवाद देते हुए वापस सत्ता में आने की बात कही।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव कहां से अपना प्रचार शुरू करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने फिर यू-टर्न लेते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन को अपना आर्शीवाद दे दिया है। मुलायम ने कहा कि सभी प्रत्याशी को मेरा आर्शीवाद है और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई जाए। उन्होंने कहा अखिलेश के साथ पूरे गठबंधन को मेरा आर्शीवाद है। कार्यकर्ता तैयारी करें और चुनाव जीतकर सत्ता में वापस समाजादी सरकार को बिठाएं।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने पिछले दिनों सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर काफी नाराज थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ सपा कार्यकर्ता निर्दलीय लड़े। इसके बाद प्रदेश में अजीब सी स्थिति बन गई थी।

Related Articles

Back to top button