अद्धयात्म

ये हैं मंगलवार के श्रेष्ठ मुहूर्त, जानिए कब करें शुभ काम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: नई दिल्ली:panchang-55c43d571d3fc_l
3 नवम्बर 2015 को मंगलवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: दक्षिण, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु. मास: मुहर्रम-20, ऋतु: हेमन्त, मास: कार्तिक, पक्ष: कृष्ण है। शुभ तिथि: अष्टमी जया संज्ञक तिथि अन्तरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: 6.39 तक, तदुपरान्त नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। अष्टमी तिथि में नाचना, स्त्री, रत्न, अलंकार, शिल्प, लेखन, वास्तु, गृहारम्भ, प्रतिष्ठा, चित्रकारी, वधू-प्रवेश, विवाह, शस्त्रधारण व युद्धादि कार्य शुभ होते हैं। अष्टमी तिथि में जन्मा जातक सामान्यत: धर्मात्मा, दानी, सत्यप्रिय, गुणवान, कामलोलुप, चपल, चंचल व थोड़ा निष्ठुर होता है।

नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र सायं 5.53 तक, तदन्तर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर सभी प्रकार के चर, स्थिर कार्य, शान्ति, पुष्टता, वास्तु तथा अन्य उत्सव सम्बन्धी कार्य करने योग्य हैं। पुष्य नक्षत्र को समस्त 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। पाप ग्रहों से वेधित या युक्त तथा चन्द्रमा व तारा बल भी न प्राप्त हो तो भी विवाह के अतिरिक्त समस्त मांगलिक व शुभापेक्षित कार्य पुष्य में सिद्ध होते हैं।

 

अश्लेषा नक्षत्र में तीक्ष्ण व दारूण संज्ञक कार्य, शत्रुमर्दन, कूट-कपट, चोरी व साहसिक कार्य सिद्ध होते हैं। पुष्य नक्षत्र में जन्मा जातक सामान्यत: बुद्धिमान, सुशील, होशियार, धर्मावलम्बी, परोपकारी, चतुर, दक्ष, ईश्वर में आस्था रखने वाला तथा राज-समाज में माननीय होता है। अश्लेषा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अश्लेषा नक्षत्र में जन्मे जातकों के हित में नक्षत्र शान्ति करा देना चाहिए।

 

योग: शुभ नामक योग रात्रि 11.51 तक, तदुपरान्त शुक्ल नामक योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सायं 5.53 से अगले दिन सूर्योदय तक। करण: बालव नाम करण सायं 5.54 तक, इसके बाद कौलवादि करण रहेंगे। चन्द्रमा: सम्पूर्ण दिवारात्रि कर्क राशि में रहेगा। परिवर्तन: प्रात: 8.07 पर मंगल तथा प्रात: 7.30 पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। महापात प्रात: 11.00 तक। व्रतोत्सव: मंगलवार को कालाष्टमी, अहोई अष्टमी तथा अरुणोदय काल में मथुरा के राधाकुण्ड में स्नान।

 

 

 

Related Articles

Back to top button