दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

राजधानी का तापमान अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप के साथ मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान दिनभर साफ रहेगा। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button