राज्य

राज खुलने से पहले ही सृजन घोटाले के मास्टमाइंड की मौत, ये हैं अभी भी जेल में बंद

पटना. बिहार के भागलपुर में हुए 1000 करोड़ के सृजन घोटाले में गिरफ्तार हुए नाजिर महेश मंडल की मौत के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगते हुए ट्वीट में लिखा है,”सृजन महाघोटाले में पहली मौत. 13 गिरफ़्तार, उनमें से एक की मौत। मरने वाला भागलपुर में नीतीश की पार्टी के एक बहुत अमीर नेता का पिता था। खोल सकते थे कई और राज…राज खुलने से पहले ही सृजन घोटाले के मास्टमाइंड की मौत, ये हैं अभी भी जेल में बंद
 
-डीएम ऑफिस के नाजिर महेश मंडल की मौत पर उनके परिजन आक्रोशित हो गए हैं।
-परिजनों ने आरोप लगाया है कि महेश मंडल की मौत नहीं, उनकी हत्या की गयी है। 
-परिजनों का कहना है कि महेश पुलिस को कई बड़े लोगों का राज खोलने वाले थे, इसलिए उनकी हत्या करवा दी गयी है। पुलिस महेश को सरकारी गवाह बनाकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही थी, इसी बीच उनकी मौत हो गयी।

बिहार में पत्रकार को चाकू मारा, हालत गंभीर

घोटाले के मास्टमाइंड थे महेश मंडल
– सृजन घोटाले का मास्टर माइंड महेश मंडल की रविवार की रात इलाज के क्रम में मौत हो गयी।
– महेश की मौत पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
– लालू ने दावा किया है कि मरने वाला आरोपी जेडीयू के एक अमीर नेता के पिता थे।
– पुलिस ने घोटाले के आरोप में 13 अगस्त को ज़िला कल्याण विभाग से निलंबित महेश मंडल को गिरफ्तार किया था। 
– 15 अगस्त को कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। मगर उन्होंने तबीयत खराब होने की दलील दी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
– दो दिन पहले ही उसे अस्पताल से जेल भेजा गया था।
-लेकिन रविवार को फिर से तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती किया गया था। 
-जहां पर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button