राज्य
रात में दंपति चीखते रहे बचा लो हमें, सुबह उनकी डेड बॉडी देख सिहर गए लोग
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/aag-9_1502877939.jpg)
महासमुंद।धान की खेत की रखवाली कर रहे एक दंपति झोपड़ी की झोपड़ी में देर रात आग लग गई। दोनों चिल्लाते रहे पर गांव से दूर खेत में झोपड़ी होने के चलते कोई सुन न सका। इधर दोनों आग में जलकर दम तोड़ दिया। कुछ ग्रामीणों को हल्की आवाज सुनने को मिली भी थी तो वे समझे कि किसी के खेत में जानकर होंगे। उसे हटाने की आवाज आ रही है।
– घटना कोमाखान थाना इलाके के सुअरमाल के पास ब्राह्मण डीह के चिंगरिया खार गांव का है।
– यहां 50 वर्षीय लीला बाई अपने पति 55 वर्षीय लाला राम के साथ रहती थी। इनका 7 एकड़ खेत था जिसमें धान रोपा गया था।
– खेत में ही झोपड़ी बनाकर ये रहते थे और अपने खेत की रखवाली करते थे।
– 15 अगस्त की रात दोनों खाना खाकर खेत में सोए। अचानक देर रात आग लगी और सुबह लोगों ने देखा कि पूरी झोपड़ी जलकर खाक हो गई।
– दोनों के शव बुरी तरह से जल गए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची। शव इतने जल गए थे कि उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजना भी मुनासिब नहीं था।
– पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। गांव वालों के मुताबिक इस दंपति के कोई संतान नहीं है।
![रात में दंपति चीखते रहे बचा लो हमें, सुबह उनकी डेड बॉडी देख सिहर गए लोग](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/aag-9_1502877939.jpg)